ग्वालियर गिर्द: अधिकतम तापमान 42 डिग्री पर, जल्द ही 44-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका
पिछले 4 दिनों से जारी भीषण गर्मी का दौर शनिवार को भी जारी रहा।शनिवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो सामान्य से 3.2 ज्यादा बताया गया है।स्कूली बच्चों की सुविधा स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर ने सभी स्कूलों को सुबह 7.30 से 12 बजे तक ही संचालित करने के आदेश दिए है।राजस्थान से आ रही गर्म हवा के कारण निरंतर पहाड़ी इलाकों का तापमान बढ़ रहा है