चायल: गुगवा के बाग के पास बीती रात तेज रफ्तार केला लदा वाहन पेड़ से टकराया, चालक और खलासी गंभीर घायल
पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुगवा के बाग के पास बीती रात एक तेज रफ्तार केला लदा टाटा आयशर अनियंत्रित होकर जामुन के पेड़ से जा टकराया। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और चालक व खलासी उसमें फंस गए।स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चायल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत बाहर निकाला!