चकिया: मुड़हुआ दक्षिणी में बुद्ध पूर्णिमा व मजदूर दिवस पर विचार गोष्ठी 1 मई को आयोजित होगी
बोधिसत्व डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति, मुड़हुआ दक्षिणी शिकारगंज के तत्वावधान में 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा एवं अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जिसकी जानकारी गुरुवार रात्रि 09 बजे देते हुए समिति के पदाधिकारीयों ने बताया की यह कार्यक्रम रविदास मंदिर, मुड़हुआ दक्षिणी में दोपहर 03 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक आयोजन किया जायेगा।