टिकारी: पंजाब नेशनल बैंक में सरबदीपुर निवासी महिला के थैले से 30 हजार रुपए नाबालिग ने उड़ाए, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
Tikari, Gaya | Jun 12, 2026 पंजाब नेशनल बैंक परिसर परैया में सरबदीपुर निवासी 55 वर्षीय बेबी देवी के थैले से 30 हजार रुपये की नकद राशि एक नाबालिग द्वारा शुक्रवार दोपहर चोरी कर ली गई। घटना की जानकारी महिला को तब हुई जब वह पैसे जमा करने काउंटर पर पहुंची। CCTV की जांच में एक नाबालिग द्वारा थैले से पैसे चोरी करने का पुरा घटना क्रम सामने आया। जिसकी जांच पुलिस अधिकारी के द्वारा की जा रही है।