मध्यप्रदेश के बड़वाह नगर में अंजनी पुत्र, मारुति नंदन भगवान श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव गुरुवार को अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। नगर के विभिन्न मंदिरों में दिनभर धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला चलती रही,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।