केरेडारी: पेटो मदरसा में अंजुमन की बैठक, नई कमेटी का गठन किया गया
पेटो मदरसा में अंजुमन की बैठक, नई कमेटी का गठन केरेडारी स्थित पेटो मदरसा परिसर में अंजुमन के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें संगठन को मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे और संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान कमेटी के विस्तार पर विशेष जोर दिया।