ओरमांझी: बीआईटी मेसरा के पॉलिटेक्निक कॉलेज में दो छात्र गुटों में झड़प, मारपीट में एक की मौत
रांची के बीआईटी मेसरा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्रों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है, जिसमें एक छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक छात्र के परिजनों ने कॉलेज पहुंचकर जमकर हंगामा किया और तोड़-फोड़ की। परिजनों ने घटना में शामिल छात्रों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए बीआईटी ओपी थाने में प्रदर्शन किया।