गाजीपुर के सीओ भड़कूड़ा चोब सिंह ने थाना नंदगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और पुलिस बल की ऑपरेशनल तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जानकारी के मुताबिक, निरीक्षण के दौरान सीओ भुड़कुड़ा ने मालखाना, मुकदमों से जुड़े रजिस्टरों और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की बारीकी से जाँच की।