डुमरी: करमाटोंगरी के पास ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत, शव की शिनाख्त नहीं
Dumri, Giridih | Apr 10, 2026 पारसनाथ-निमियाघाट रेलवे लाइन पर करमाटोंगरी रेलवे गेट नंबर 12 C से करीब 500 मीटर की दूरी पर शुक्रवार को 1 अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया।सूचना अपराह्न करीब 6.30 बजे हुई।दुर्घटना में व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाना ले गई और आगे की जांच में जुट गई ।खबर भेजें जाने तक मृतक की शिनाख्त तक नहीं हो पाई थी।