जालौर: पीर गंगानाथ महाराज का सातवां चातुर्मास रेवत में होगा 26 जुलाई को सुबह शोभायात्रा के साथ होंगे रवाना
Jalor, Jalor | Jul 25, 2024 भैरूनाथ अखाड़े के महंत पीर गंगानाथ महाराज का सातवां चातुर्मास रेवत गांव में सम्पन्न होगा। पीर गंगानाथ महाराज 26 जुलाई को सुबह 8 बजे तिलकद्वार के अंदर स्थित भैरूनाथ अखाड़े से भव्य शोभायात्रा के साथ रवाना होकर रेवत पहुंचेगे। पीर गंगानाथ महाराज रेवत गांव में स्थित अमरनाथ मंदिर में सातवां चातुर्मास करेंगे।