जालौर: जालौर में छात्रसंघ चुनाव कराने,अधिसूचना जारी करने की मांग को लेकर छात्र नेताओं ने राज्यपाल के नाम सोपा ज्ञापन
Jalor, Jalor | Jul 24, 2024 जालोर जिला मुख्यालय पर बुधवार को राजकीय महाविद्यालय के छात्र संघ ने महाविद्यालय के आगे विरोध प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर पूजा पार्थ को ज्ञापन दिया।छात्र रूपेंद्र सिंह सामुजा ने ज्ञापन देकर बताया- पिछले एक साल से छात्र संघ चुनाव बंद हैं। जिसे शुरू कराने की मांग की। विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में छात्र संघ प्रतिनिधियों का चुनाव आवश्यक है।