गोरखपुर: रानीडीहा में सड़क के किनारे लगे हुए अवैध मछली बाजार को हटाने के लिए प्रवर्तन दल की टीम पहुंची, आज चेतावनी देकर छोड़ा
नगर निगम में एक व्यक्ति द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि रानीडीहा में सड़क किनारे मछली बाजार लगाया जाता है। जहां शाम में अत्यधिक भीड़ हो जाती है और दुर्घटना भी होती रहती है। इस शिकायत पर आज कार्रवाई करते हुए नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम रानीडीहा स्थित मछली बाजार पहुंची। दुकानदारों को आज हिदायत देकर छोड़ा गया लेकिन आगे से दुकान न लगाने की चेतावनी दी गई।