कहरा: सदर थाना क्षेत्र के सरदार टोला लतहा में पत्नी की चाकू से हत्या, पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
Kahara, Saharsa | Nov 11, 2024 सदर थाना क्षेत्र के सरदार टोला लतहा वार्ड 9 मे कल पति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी और खुद अपने गले मे फंदे लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना के बारे मे पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे मे लेकर देर रात पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेजा गया। मगर रात ज्यादा हो जाने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका। सुबह पोस्टमार्टम हुआ।