कहरा: सहरसा रेलवे जंक्शन का DRM ने किया निरीक्षण, यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की व्यवस्था का लिया जायजा
Kahara, Saharsa | Nov 11, 2024 समस्तीपुर रेल मंडल प्रबंधक विनय कुमार श्रीवास्तव ने सहरसा रेलवे स्टेशन परिसर में रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए किए गए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए और क्या होना चाहिए इसके लिए मौजूद रेलवे अधिकारी को निर्देश दिए। अन्य प्रदेश को लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यहां यात्री सुविधा के कई इंतजाम किए हैं।