कहरा: बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सकरा पहाड़पुर में ई-रिक्शा चोरी का आरोप लगाने को लेकर की गई मारपीट, तीन लोग घायल
Kahara, Saharsa | Nov 10, 2024 बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सकरा पहाड़पुर वार्ड 3 में ई रिक्शा चोरी करने का आरोप लगाने पर मारपीट हुई है। जिस मारपीट में तीन युवक जख्मी हो गया। जिसे परिवार वालों के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। तीनों जख्मी का नाम रोशन कुमार, उमेश यादव और संजय कुमार बताया जा रहा है। जख्मी ने तीन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।