खुर्जा: खुर्जा में सिटी स्टेशन के निकट मालगाड़ी से टकराने से अज्ञात युवक की हुई मौत
खुर्जा में सिटी स्टेशन के निकट मालगाड़ी से टकराने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई है, युवक की मौत के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है, सोशल मीडिया के माध्यम से शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी है, मामले में जानकारी मंगलवार रात्रि 10:00 बजे दी गई है।