सहारनपुर: जेवी जैन कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन, पहले दिन बैडमिंटन और योगा में जोरदार मुकाबले
जेवी जैन कॉलेज में मंगलवार दोपहर 1:00 बजे तीन दिवसीय वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। पहले दिन बैडमिंटन और योगासन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम वार्ड 37 के पार्षद व राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पूर्व बॉडीबिल्डर गौरव कपिल ने शिरकत की, जिन्हें अपने समय में विश्वविद्यालय का सर्वश्रेष्ठ बॉडीबिल्डर घोषित किया गया था।