नौहट्टा: कैमूर पहाड़ी में दुर्गा मंदिर परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया
कैमूर पहाड़ी में दुर्गा मंदिर परिसर में वृक्षारोपण अभियान। गुरुवार को शाम 5 :00 बजे करीब कैमूर पहाड़ी की गोद में स्थित दुर्गा मां मंदिर परिसर में जमुना में राधा कृष्ण सोसायटी के बैनर तले वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान आम, अमरूद, अनार, मौनी, सखुआ, शीशम सहित सैकड़ों पौधे लगाए गए। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देना रहा।