देवबंद: थाना देवबंद पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार, अवैध तमंचे, कारतूस व कार बरामद
मंगलवार देर शाम 8 बजे थाना देवबंद पुलिस की 25 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर घायल बदमाज़ह बदमाश सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश की पहचान दानिश पुत्र मोहम्मद नबी निवासी ग्राम निर्धना, थाना चरथावल मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है।