चंदेरी: चन्देरी पुलिस ने नारोन गांव से कच्ची शराब बेचने पर 28 वर्षीय युवक पर किया मामला दर्ज
चन्देरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नारोन गांव से पुलिस ने हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेचने पर एक 28 वर्षीय युवक पर मामला दर्ज किया है, चन्देरी पुलिस को बुधवार को शाम लगभग 6 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि नारोन गांव में कोई कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची|