मैनपुरी: ओछा क्षेत्र के किचौरा में घर के बाहर खेलते समय चारे की मशीन से कटी मासूम हुई घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
ओछा क्षेत्र के ग्राम किचौरा निवासी 5 वर्षीय सौम्या पुत्री जितेंद्र सिंह अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी अचानक से उनका हाथ जानवरों की चारा काटने की मशीन में चला गया। और सौम्या गंभीर रूप से घायल हो गई। तो वहीं आनन फानन में परिजनों द्वारा उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।