गम्हरिया: गम्हरिया में शांतिपूर्ण मतदान, महिलाओं ने दिखाया उत्साह
गम्हरिया प्रखंड में बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आईं। बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। गम्हरिया में कुल 73.13 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, जिसमें महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही।