रायसेन पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में पिछले 25 वर्षों से कार्यरत गंगाबाई को पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने सम्मानित किया है। उन्हें कार्यालय को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में उनके निरंतर प्रयासों के लिए सराहा गया। एसपी आशुतोष गुप्ता ने गंगाबाई को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।