गम्हरिया: गम्हरिया में पटाखा लदा ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित
गम्हरिया थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर-लिटियाही मार्ग पर पटाखा लदा एक ट्रक पलट गया। घटना फुलकाहा चौक से करीब 500 मीटर पीछे हुई। चालक नितीन ने बताया कि सामने से आ रही गाड़ी को साइड देने के दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक का शीशा तोड़कर चालक सुरक्षित बाहर निकला। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और न ही कोई बड़ा नुकसान हुआ