अंबक नाला नहर में पानी नहीं मिलने से दुर्गापुर के किसान परेशान हैं। रबी फसलों की बुवाई के बाद भी सिंचाई ठप होने से गेहूं, चना व सरसों खराब होने की स्थिति बन गई। गुस्साए किसानों ने महिलाओं के साथ मुलठान रोड पर चक्का जाम किया। अधिकारी की लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक सप्ताह में पानी छोड़े जाने का आश्वासन मिला, नहीं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी बुधवार दोपहर