थरवई थाना क्षेत्र के इस्माइलगंज बनकट निवासी मानसिंह (45) पुत्र राम बहादुर अपने साथी के साथ हरिसेनगंज आया था। मंगलवार की शाम प्रयागराज प्रतापगढ़ हाईवे मार्ग पर हरिसेनगंज गांव समीप आर्टिका ने बाइक में जोरदार टक्टर मार दी। जिससे एक की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना मामले को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। |