सोहागपुर: पाली रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गाय घायल, अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान ने किया उपचार
शहडोल मंगलवार को लगभग 5:30 बजे अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया है कि पाली रोड में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गाय घायल हो गई जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने संस्थान के लोगों को दी सूचना लगते ही अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान के लोग मौके पर पहुंचे और घायल हुई गाय का उपचार कर संस्थान में शिफ्ट किया है।