जलेसर: ढैकी बडैरा गांव में गेहूं की फसल में लगी आग, डेढ़ बीघा फसल जलकर खाक, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम पहुंची
Jalesar, Etah | Apr 11, 2026 एटा निधौली कला ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत बाबसा के गांव ढैकी बडैरा में शनिवार शाम गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। इस घटना में किसान विशेष कुमार पुत्र अजब सिंह की डेढ़ से दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने समर के पानी और अन्य उपलब्ध सं