चैनपुर: कस्तूरबा आवासीय विद्यालय चैनपुर के पास बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी, विधायक आलोक चौरसिया ने भेजा अस्पताल
चैनपुर थाना क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चैनपुर के पास बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर डाल्टनगंज के विधायक आलोक चौरसिया ने तत्परता दिखाते हुए जख्मी युवा को इलाज के लिए एमएमसीएच में भेजा। युवक की स्थिति गंभीर बताई गई है। उसकी पहचान नरसिंहपुर पथरा के शिवम कुमार गुप्ता पिता प्रदीप साव के रूप में हुई।