बुलंदशहर: गुलावठी में व्यापारी से ₹1.38 लाख का साइबर फ्रॉड, क्रेडिट कार्ड से चार बार में निकाली गई रकम
गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में एक व्यापारी साइबर फ्रॉड का शिकार हो गया। अज्ञात साइबर ठगों ने व्यापारी के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर चार बार में उनके खाते से 1,38,163 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है और कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित व्यापारी इमरान खान पुत्र मोहम्मद यूनुस, निवासी मुगल गार्डन कॉलोनी, गुलावठी, बुलंदशहर के रहने वाले हैं। इमरान