बिधूना: ऐरवाकटरा क्षेत्र के कुकरकाट गांव में गैस सिलेंडर फटने से गिरी दीवार, बड़ा हादसा होने से टला
एरवाकटरा क्षेत्र के गांव कुकरकाट में सोमवार रात्रि करीब 12 बजे घर के अंदर रखा सिलेंडर तेज धमाके से साथ फट गया जिससे कमरे की दीवार गिर गई और लेटर में दो जगह बड़े बड़े छेद हो गए और कमरे में लगे दरवाजे सहित रसोई में रखा गृहस्थी का सामान क्षतिग्रस्त हो गया।धमाका इतना भीषण था कि लोग नींद से जाग गए और घटना स्थल पर एकत्रित हो गए।