बुलंदशहर: पुलिस लाइन में दुर्घटना में प्रभावित व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण
रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ आशीष मुद्गल द्वारा जनपद के थानों में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु गठित 12 क्रिटिकल कोरियोडर टीम (सी सी टीम ) के सदस्यों को सड़क दुर्घटना में प्रभावित व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार (फर्स्ट ऐड) के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया, कार्यक्रम मंगलवार दोपहर लगभग 2:00 बजे प्रारंभहुआ।