बुलंदशहर: राष्ट्रीय परशुराम परिषद व परशुराम स्वाभिमान सेना ने संतोष वर्मा पर रासुका लगाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
राष्ट्रीय परशुराम परिषद व परशुराम स्वाभिमान सेना के दर्जनों कार्यकर्ता कालाआम चौराहे पर एकत्र हुए। जहां से वे नारे बाजी करते हुए कलेक्ट्रेट के गेट पर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए आईएएस संतोष वर्मा द्वारा अभद्र टिपण्णी देने के विरोध में उनका पुतला फूंका। उन्होंने अपने पद का दुरूपयोग करते हुए सार्वजनिक रूप् से एक असंवैधानिक और भड़काउ बयान जारी किया।