सहारनपुर: सहारनपुर में परशुराम जयंती पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत, कांग्रेसियों ने पुष्प वर्षा कर सम्मान जताया
सहारनपुर में परशुराम जयंती के अवसर पर निकली भव्य शोभायात्रा का शनिवार दोपहर 3 बजे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। रेलवे रोड स्थित नटराज होटल के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विशेष कैंप लगाकर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान राहगीरों और प्रतिभागियों के लिए जल व कोल्ड ड्रिंक की भी व्यवस्था की गई।