बहराइच: भगवानपुर के पास अनियंत्रित होकर बाइक मवेशी से टकराई, हादसे में बाइक सवार युवक हुआ घायल
बहराइच जनपद में भगवानपुर के पास बाइक सवार दुकान जा रहा था। तभी अनियंत्रित होकर बाइक मवेशी से टकरा गई। जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया। परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों के द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं स्थिति स्थिर बनी हुई है।