बदायूं: उझानी में हर्षोल्लास के साथ निकली महाराजा अग्रसेन जयंती, चेयरमेन ने यात्री शेड व महाराजा अग्रसेन मार्ग का किया लोकार्पण
Budaun, Budaun | Oct 11, 2026 बदायूं के कस्बा उझानी में रविवार साढ़े 6 बजे के आसपास अग्रवाल सेवा समिति की ओर से नगर के मौहल्ला किला खेड़ा स्थित अग्रवाल धर्मशाला से महाराजा अग्रसेन जयंती हर्षोल्लास और उत्साह के साथ निकाली गई। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।