Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana

रतलाम नगर: दांतोंरिया रोड श्मशान घाट के पास बिलपांक में मोटरसाइकिल सवार को दूसरे चालक ने मारी टक्कर, मामला दर्ज

Ratlam Nagar, Ratlam | May 27, 2026

MORE NEWS

समान नागरिक संहिता के लिए  समिति को सुझाव  ucc.mp.gov.in  प सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार समान नागरिक संहिता के संबंध मे सुझाव एवं विचार आमंत्रित करने के लिए राज्य शासन द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक आज डॉ. लक्ष्मी नारायण पाण्डेय, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रतलाम में आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्य डॉ गोपाल शर्मा एवं शोभा पैठनकर द्वारा विभिन्न सामाजिक, विधिक एवं पारिवारिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने समान नागरिक संहिता के संभावित स्वरूप, विभिन्न राज्यों के अनुभव, सामाजिक समरसता तथा नागरिक अधिकारों से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। बैठक में जनप्रतिनिधिगणों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, रेडक्रास सोसायटी के  सदस्य, शांति समिति के सदस्यगणों, मीडिया प्रतिनिधि , प्रध्यापक, कानूनविद, धर्म गुरूओं एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने अपने सुझाव रखे। 

     समिति सदस्य श्रीमती शोभा पैठनकर ने यूसीसी के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि कोई  भी कार्य सरकार अकेले नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि अनेकता में एकता हमारी पहचान है, सभी को मिलकर कार्य करना होगा। समिति सभी जिलों में जाकर सुझाव ले रही हैं। सुझावों के आधार पर प्रस्ताव तैयार होगा। श्रीमती पेठनकर ने पंचायत प्रतिनिधियों, सरपंचों एवं जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे गांव-गांव जाकर इस विषय पर चर्चा करें तथा नागरिकों को अपने सुझाव ऑनलाइन ucc.mp.gov.in  दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि अधिकाधिक जनभागीदारी से ही समाज की वास्तविक भावना और अपेक्षाएं सामने आ सकेंगी।

     समिति सदस्य डॉ गोपाल शर्मा ने पारिवारिक कानूनों, महिलाओं के अधिकार, सामाजिक न्याय एवं संवैधानिक प्रावधानों के संबंध में सुझावों पर चर्चा की। उन्होंने नागरिकों से संवाद एवं सुझाव प्राप्त करने के लिए पोर्टल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि   समान नागरिक संहिता के संबंध में सुझाव ucc.mp.gov.in   पोर्टल पर भेज सकते है। संविधान में समानता के लिए यूसीसी लाने का प्रस्ताव है। इसी के लिए आज विचार विमर्श हो रहा है। कुछ प्रदेशो में पूर्व में यूसीसी लागू हो गया है। प्रदेश सरकार चाहती है कि यूसीसी लागू करने से पूर्व नागरिकों के सुझाव लिये जाये। यूसीसी का केन्द्र बिन्दु परिवार है।

    समिति सदस्य डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रशासन और राज्य सरकार का मानना है कि इतने महत्वपूर्ण विषय पर किसी भी प्रकार का परिवर्तन जनभागीदारी के बिना सफल नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि समाज के सभी वर्गों की राय और सुझाव प्राप्त हों, ताकि व्यापक परामर्श के आधार पर निर्णय लिया जा सके। समय कम होने के कारण जिला स्तर से नीचे सभी स्थानों तक पहुंच पाना संभव नहीं है, लेकिन प्रदेशभर में समिति के सदस्य  को अलग-अलग जिले आवंटित किए गए हैं, ताकि नागरिकों से संवाद कर यह समझा जा सके कि समान नागरिक संहिता क्यों आवश्यक है, इसके प्रमुख प्रावधान क्या हैं और इस विषय पर जनता की क्या राय है।
     पारिवारिक संबंधो से जुडे कानून भरण पोषण, विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, इत्यादि  समान नागरिक संहिता की परिधि में आते है। हम सभी जानते है कि परंपरागत रूप से हमारे देश में विभिन्न प्रकार के धर्म समुदायों के लिए विभिन्न प्रकार के पारिवारिक कानून लागू है। आजादी के बाद इनमें से कुछ कानूनों को सुधार करने की कोशिश की गई, लेकिन अभी भी बहुत से विषय ऐसे है जिनमें  सुधार नही किया गया है, जो परंपरागत रीति रिवाजों से चलते है।

        बैठक में विधायक जावरा डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ,विधायक रतलाम ग्रामीण श्री मथुरा लाल डामर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई शंभूलाल चंद्रवंशी, जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, अध्यक्ष रतलाम विकास प्राधिकरण श्री मनोहर पोरवाल,उपाध्यक्ष श्री प्रवीण सोनी, अध्यक्ष नगर निगम मनीषा शर्मा, शांति समिति के सदस्य श्री गोविन्द काकाणी,श्री पवन सोमानी,अध्यक्ष नगर पंचायत नामली अनीता परिहार, पूर्व महापौर सुनीता यार्दे,शैलेन्द्र डागा, कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम आर्ची हरित सहित धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, मीडिया प्रतिनिधि ,अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक का शुभारंभ समिति सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। समिति सदस्यों एवं उपस्थित जनों का स्वागत एवं आभार एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने किया।
CM Madhya Pradesh PMO India Jansampark Madhya Pradesh 
#JanSampark #ratlam

समान नागरिक संहिता के लिए समिति को सुझाव ucc.mp.gov.in प सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार समान नागरिक संहिता के संबंध मे सुझाव एवं विचार आमंत्रित करने के लिए राज्य शासन द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक आज डॉ. लक्ष्मी नारायण पाण्डेय, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रतलाम में आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्य डॉ गोपाल शर्मा एवं शोभा पैठनकर द्वारा विभिन्न सामाजिक, विधिक एवं पारिवारिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने समान नागरिक संहिता के संभावित स्वरूप, विभिन्न राज्यों के अनुभव, सामाजिक समरसता तथा नागरिक अधिकारों से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। बैठक में जनप्रतिनिधिगणों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, रेडक्रास सोसायटी के सदस्य, शांति समिति के सदस्यगणों, मीडिया प्रतिनिधि , प्रध्यापक, कानूनविद, धर्म गुरूओं एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने अपने सुझाव रखे। समिति सदस्य श्रीमती शोभा पैठनकर ने यूसीसी के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि कोई भी कार्य सरकार अकेले नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि अनेकता में एकता हमारी पहचान है, सभी को मिलकर कार्य करना होगा। समिति सभी जिलों में जाकर सुझाव ले रही हैं। सुझावों के आधार पर प्रस्ताव तैयार होगा। श्रीमती पेठनकर ने पंचायत प्रतिनिधियों, सरपंचों एवं जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे गांव-गांव जाकर इस विषय पर चर्चा करें तथा नागरिकों को अपने सुझाव ऑनलाइन ucc.mp.gov.in दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि अधिकाधिक जनभागीदारी से ही समाज की वास्तविक भावना और अपेक्षाएं सामने आ सकेंगी। समिति सदस्य डॉ गोपाल शर्मा ने पारिवारिक कानूनों, महिलाओं के अधिकार, सामाजिक न्याय एवं संवैधानिक प्रावधानों के संबंध में सुझावों पर चर्चा की। उन्होंने नागरिकों से संवाद एवं सुझाव प्राप्त करने के लिए पोर्टल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समान नागरिक संहिता के संबंध में सुझाव ucc.mp.gov.in पोर्टल पर भेज सकते है। संविधान में समानता के लिए यूसीसी लाने का प्रस्ताव है। इसी के लिए आज विचार विमर्श हो रहा है। कुछ प्रदेशो में पूर्व में यूसीसी लागू हो गया है। प्रदेश सरकार चाहती है कि यूसीसी लागू करने से पूर्व नागरिकों के सुझाव लिये जाये। यूसीसी का केन्द्र बिन्दु परिवार है। समिति सदस्य डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रशासन और राज्य सरकार का मानना है कि इतने महत्वपूर्ण विषय पर किसी भी प्रकार का परिवर्तन जनभागीदारी के बिना सफल नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि समाज के सभी वर्गों की राय और सुझाव प्राप्त हों, ताकि व्यापक परामर्श के आधार पर निर्णय लिया जा सके। समय कम होने के कारण जिला स्तर से नीचे सभी स्थानों तक पहुंच पाना संभव नहीं है, लेकिन प्रदेशभर में समिति के सदस्य को अलग-अलग जिले आवंटित किए गए हैं, ताकि नागरिकों से संवाद कर यह समझा जा सके कि समान नागरिक संहिता क्यों आवश्यक है, इसके प्रमुख प्रावधान क्या हैं और इस विषय पर जनता की क्या राय है। पारिवारिक संबंधो से जुडे कानून भरण पोषण, विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, इत्यादि समान नागरिक संहिता की परिधि में आते है। हम सभी जानते है कि परंपरागत रूप से हमारे देश में विभिन्न प्रकार के धर्म समुदायों के लिए विभिन्न प्रकार के पारिवारिक कानून लागू है। आजादी के बाद इनमें से कुछ कानूनों को सुधार करने की कोशिश की गई, लेकिन अभी भी बहुत से विषय ऐसे है जिनमें सुधार नही किया गया है, जो परंपरागत रीति रिवाजों से चलते है। बैठक में विधायक जावरा डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ,विधायक रतलाम ग्रामीण श्री मथुरा लाल डामर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई शंभूलाल चंद्रवंशी, जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, अध्यक्ष रतलाम विकास प्राधिकरण श्री मनोहर पोरवाल,उपाध्यक्ष श्री प्रवीण सोनी, अध्यक्ष नगर निगम मनीषा शर्मा, शांति समिति के सदस्य श्री गोविन्द काकाणी,श्री पवन सोमानी,अध्यक्ष नगर पंचायत नामली अनीता परिहार, पूर्व महापौर सुनीता यार्दे,शैलेन्द्र डागा, कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम आर्ची हरित सहित धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, मीडिया प्रतिनिधि ,अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक का शुभारंभ समिति सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। समिति सदस्यों एवं उपस्थित जनों का स्वागत एवं आभार एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने किया। CM Madhya Pradesh PMO India Jansampark Madhya Pradesh #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 4, 2026

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार मेरा युवा भारत  रतलाम द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। 
युवाअधिकारी श्री सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि फिट इंडिया मूल मंत्र के साथ शुरू हुई इस रैली का उद्देश्य युवाओं को खेल से जोड़ने के साथ-साथ उनमें राष्ट्रीय चेतना जागृत करना था, साइकिल रैली नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गाे से होती हुई नेहरू स्टेडियम में समाप्त हुई। रैली में ब्लॉक युवा समन्वयक दुर्गाशंकर मोयल, हॉकी फीडर सेंटर कोच कृष्ण गोपाल तिवारी एवं फीडर सेंटर के खिलाड़ियों ने भाग लिया ।
#JanSampark #ratlam

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार मेरा युवा भारत रतलाम द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। युवाअधिकारी श्री सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि फिट इंडिया मूल मंत्र के साथ शुरू हुई इस रैली का उद्देश्य युवाओं को खेल से जोड़ने के साथ-साथ उनमें राष्ट्रीय चेतना जागृत करना था, साइकिल रैली नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गाे से होती हुई नेहरू स्टेडियम में समाप्त हुई। रैली में ब्लॉक युवा समन्वयक दुर्गाशंकर मोयल, हॉकी फीडर सेंटर कोच कृष्ण गोपाल तिवारी एवं फीडर सेंटर के खिलाड़ियों ने भाग लिया । #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 4, 2026

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में ग्लोबल व्हील फाउंडेशन द्वारा प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं पर्यवेक्षकों की उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री राम निवास बुधोलिया सहित आंगनवाडी कार्यकर्ता उपस्थित थी। 
     कार्यशाला में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। साथ ही मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई। प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर्स द्वारा जिले की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम 8 जून से 12 जून के मध्य आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के पश्चात गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा कुपोषित बच्चों का पंजीयन कर उनकी स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाएगी, जिससे उन्हें समय पर आवश्यक स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
#JanSampark #ratlam

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में ग्लोबल व्हील फाउंडेशन द्वारा प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं पर्यवेक्षकों की उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री राम निवास बुधोलिया सहित आंगनवाडी कार्यकर्ता उपस्थित थी। कार्यशाला में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। साथ ही मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई। प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर्स द्वारा जिले की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम 8 जून से 12 जून के मध्य आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के पश्चात गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा कुपोषित बच्चों का पंजीयन कर उनकी स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाएगी, जिससे उन्हें समय पर आवश्यक स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 4, 2026

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार 26 मई से जिले की 08 नगर पालिका/परिषदों में लगातार वार्ड वार संध्याकालीन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
आज 04 जून को सभी निकायों में जनप्रतिनिधियों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की उपस्थिति में शिविर आयोजित हुए।
शिविरों में जल से संबंधित समस्याओं की कुल 19 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 01 शिकायत का समाधान मौके पर किया गया। सफाई से संबंधित 06 शिकायतें प्राप्त हुई  जिसमें से 03 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया एवं 12 अन्य शिकायतें  लाडली बहना योजना, निर्माण, सड़क मरम्मत आदि से संबंधित थी।
 उक्त जानकारी परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण श्री अरुण कुमार पाठक द्वारा दी गई।
#JanSampark #ratlam

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार 26 मई से जिले की 08 नगर पालिका/परिषदों में लगातार वार्ड वार संध्याकालीन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। आज 04 जून को सभी निकायों में जनप्रतिनिधियों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की उपस्थिति में शिविर आयोजित हुए। शिविरों में जल से संबंधित समस्याओं की कुल 19 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 01 शिकायत का समाधान मौके पर किया गया। सफाई से संबंधित 06 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 03 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया एवं 12 अन्य शिकायतें लाडली बहना योजना, निर्माण, सड़क मरम्मत आदि से संबंधित थी। उक्त जानकारी परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण श्री अरुण कुमार पाठक द्वारा दी गई। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 4, 2026

जावरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत आंबा के ग्राम बामनघाटी में आयोजित ग्राम चौपाल में समस्या समाधान शिविर आदिवासी अंचल के लिए विकास की नई उम्मीद लेकर आया। क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने जनसंवाद के दौरान आम्बा और उम्मेदपूरा पंचायत के बामनघाटी, लाम्बाखोरा, जाम्बूडाबरा, बखतपुरा, अचलपुरा, माता की धार, गढ़ीनाल सहित 14 टोला-मजरों के ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र के लिए करोड़ो रुपये के विकास कार्यों की घोषणाएं कर ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी। 
 विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और  बरसों से लंबित मांग बामनघाटी से जाम्बूडाबरा तक डामरीकृत सड़क निर्माण की विधायक ने 7 करोड़ की लागत में ब्रिज सहित सड़क निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को प्रस्ताव व घोषणा की जानकारी ग्रामीणों को दी। घोषणा के बारे में सुनते ही ग्रामीणों मे खुशी और उत्साह का माहौल दिखाई दिया ।

शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा, तहसीलदार देवेंद्र कुमार दानगढ़, थाना प्रभारी रमेश कोली, जनपद पंचायत सीईओ ब्रह्मस्वरूप हंस, बीएमओ डॉ. पवन पाटीदार, एमपीईबी सुपरवाइजर राहुल अहिरवार, पीडब्ल्यूडी एसडीओ किरण जमरा, पीएचई विभाग के इरफान खान, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी भारती डांगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, राजस्व तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक डॉ. पांडेय ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति  तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है तथा अन्य क्षेत्रों की भांति ही समान रूप से आदिवासी क्षेत्रों के विकास में भी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

10 करोड़ 50 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणाएं

शिविर में विधायक डॉ. पांडेय ने ग्राम बामनघाटी से जाम्बूडाबरा तक ब्रिज सहित डामरीकृत सड़क निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को 7 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजने की जानकारी दी। वहीं ग्राम आंबा से दौलतपुर तक डामरीकृत सड़क निर्माण के लिए 3 करोड़ 37 लाख रुपये के प्रस्ताव की घोषणा की।  बामनघाटी में सार्वजनिक चबूतरा निर्माण हेतु 50 हजार रुपये, लांबाखोरा में माताजी मंदिर के पास विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापना, जाम्बूडाबरा प्राथमिक विद्यालय मरम्मत के लिए 50 हजार रुपये, सांस्कृतिक शेड निर्माण के लिए 5 लाख रुपये, बखतपुरा एवं माता की धार के प्राथमिक विद्यालयों में मरम्मत कार्य हेतु 25-25 हजार रुपये तथा मऊड़ीखेड़ा (उम्मेदपुरा) में शांतिवन शेड निर्माण की घोषणा की गई। साथ ही आवश्यकतानुसार पेयजल टैंकर उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया।

समस्याओं के निराकरण हेतु दिए निर्देश

विधायक डॉ. पांडेय ने बामनघाटी में नलकूप में मोटर स्थापित करने, लांबाखोरा में आंतरिक मार्ग एवं पुलिया निर्माण का प्राक्कलन तैयार करने, नवीन नलकूप खनन एवं पुराने नलकूपों की मरम्मत, ट्रांसफार्मर स्थापना, जाम्बूडाबरा में शांतिवन शेड निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने, बखतपुरा-पंथवारी मार्ग का निरीक्षण करने तथा बखतपुरा में आंगनवाड़ी के अतिरिक्त कक्ष का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही गढ़ीनाल में नवीन डीपी स्थापना, माता की धार से गढ़ीनाल तक ग्रेवल सड़क निर्माण, भूरीघाटी में क्षतिग्रस्त विद्युत केबल सुधार, अचलपुरा में शांतिवन शेड का अपूर्ण कार्य पूर्ण कराने, आंगनवाड़ी की पेयजल व्यवस्था सुधारने, कुण्डाल में टूटे विद्युत तारों की मरम्मत तथा मऊड़ीखेड़ा (उम्मेदपुरा) में प्राथमिक विद्यालय, हेडपंप एवं नलकूप की मरम्मत के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
#JanSampark #ratlam

जावरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत आंबा के ग्राम बामनघाटी में आयोजित ग्राम चौपाल में समस्या समाधान शिविर आदिवासी अंचल के लिए विकास की नई उम्मीद लेकर आया। क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने जनसंवाद के दौरान आम्बा और उम्मेदपूरा पंचायत के बामनघाटी, लाम्बाखोरा, जाम्बूडाबरा, बखतपुरा, अचलपुरा, माता की धार, गढ़ीनाल सहित 14 टोला-मजरों के ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र के लिए करोड़ो रुपये के विकास कार्यों की घोषणाएं कर ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और बरसों से लंबित मांग बामनघाटी से जाम्बूडाबरा तक डामरीकृत सड़क निर्माण की विधायक ने 7 करोड़ की लागत में ब्रिज सहित सड़क निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को प्रस्ताव व घोषणा की जानकारी ग्रामीणों को दी। घोषणा के बारे में सुनते ही ग्रामीणों मे खुशी और उत्साह का माहौल दिखाई दिया । शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा, तहसीलदार देवेंद्र कुमार दानगढ़, थाना प्रभारी रमेश कोली, जनपद पंचायत सीईओ ब्रह्मस्वरूप हंस, बीएमओ डॉ. पवन पाटीदार, एमपीईबी सुपरवाइजर राहुल अहिरवार, पीडब्ल्यूडी एसडीओ किरण जमरा, पीएचई विभाग के इरफान खान, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी भारती डांगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, राजस्व तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक डॉ. पांडेय ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है तथा अन्य क्षेत्रों की भांति ही समान रूप से आदिवासी क्षेत्रों के विकास में भी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। 10 करोड़ 50 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणाएं शिविर में विधायक डॉ. पांडेय ने ग्राम बामनघाटी से जाम्बूडाबरा तक ब्रिज सहित डामरीकृत सड़क निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को 7 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजने की जानकारी दी। वहीं ग्राम आंबा से दौलतपुर तक डामरीकृत सड़क निर्माण के लिए 3 करोड़ 37 लाख रुपये के प्रस्ताव की घोषणा की। बामनघाटी में सार्वजनिक चबूतरा निर्माण हेतु 50 हजार रुपये, लांबाखोरा में माताजी मंदिर के पास विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापना, जाम्बूडाबरा प्राथमिक विद्यालय मरम्मत के लिए 50 हजार रुपये, सांस्कृतिक शेड निर्माण के लिए 5 लाख रुपये, बखतपुरा एवं माता की धार के प्राथमिक विद्यालयों में मरम्मत कार्य हेतु 25-25 हजार रुपये तथा मऊड़ीखेड़ा (उम्मेदपुरा) में शांतिवन शेड निर्माण की घोषणा की गई। साथ ही आवश्यकतानुसार पेयजल टैंकर उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया। समस्याओं के निराकरण हेतु दिए निर्देश विधायक डॉ. पांडेय ने बामनघाटी में नलकूप में मोटर स्थापित करने, लांबाखोरा में आंतरिक मार्ग एवं पुलिया निर्माण का प्राक्कलन तैयार करने, नवीन नलकूप खनन एवं पुराने नलकूपों की मरम्मत, ट्रांसफार्मर स्थापना, जाम्बूडाबरा में शांतिवन शेड निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने, बखतपुरा-पंथवारी मार्ग का निरीक्षण करने तथा बखतपुरा में आंगनवाड़ी के अतिरिक्त कक्ष का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही गढ़ीनाल में नवीन डीपी स्थापना, माता की धार से गढ़ीनाल तक ग्रेवल सड़क निर्माण, भूरीघाटी में क्षतिग्रस्त विद्युत केबल सुधार, अचलपुरा में शांतिवन शेड का अपूर्ण कार्य पूर्ण कराने, आंगनवाड़ी की पेयजल व्यवस्था सुधारने, कुण्डाल में टूटे विद्युत तारों की मरम्मत तथा मऊड़ीखेड़ा (उम्मेदपुरा) में प्राथमिक विद्यालय, हेडपंप एवं नलकूप की मरम्मत के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 3, 2026