वन मण्डलाधिकारी कटनी गर्वित गंगवार के निर्देशन एवं एसडीओ कटनी (पश्चिम) सुरेश बरोले के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र रीठी के कुम्हरवारा ग्राम में चरवाहों एवं ग्राम वन समिति सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों और चरवाहों को वन संरक्षण, वन्य प्राणी सुरक्षा तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था।