जनता के साथ, जनता के लिए” की सोच को जमीनी हकीकत में बदल रहे हैं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी। पुलिस लाइन सहारनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में मंगलवार दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित जनसुनवाई में उन्होंने आमजन की शिकायतें न केवल सुनीं बल्कि हर प्रकरण को संवेदनशीलता और गंभीरता से निपटाने के निर्देश भी दिए।