बडोनी: कस्बा बड़ोनी के वार्ड 14 से अज्ञात कारणों के चलते युवक हुआ लापता, युवक की माँ ने बड़ोनी थाने पहुँचकर कराई गुमशुदगी दर्ज
Badoni, Datia | Jul 24, 2024 बड़ोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कस्बा बड़ोनी के वार्ड 14 से अज्ञात कारणों के चलते एक युवक अपने घर से लापता हो गया। जिसको लेकर युवक की माँ ने बड़ोनी थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। मंगलवार की रात्रि में 09 बजे बड़ोनी पुलिस ने बताया कि लापता युवक की माँ प्रेमवती कुशवाहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरी 23 वर्षीय बेटा जोकि घर से लापता हो गया।