चांदामेटा के सरकारी अस्पताल में महिला के प्रसव के बाद पेट में कपडा छोडने की बडी लापरवाही और डाक्टर को राशि देने के मामले में जांच में भी लापरवाही सामने आ रही है। मामला सामने आने के बाद जांच शुरू की गई। अब इस मामले में शिकायतकर्ता से जांच टीम सबूत मांग रही है। पीड़ित और साथियों ने गुरुवार 4 बजे बताया जांच में लापरवाही की जा रही है।