बिलासपुर में 75 साल के बुजुर्ग ने 45 साल की महिला से की लव मैरिज, फिर बुजुर्ग ने मूंछों पर दी ताव, बना चर्चा का विषय
बिलासपुर जिले में एक अनोखी और रोमांचक प्रेम कहानी और विवाह ने सबका ध्यान खींचा है। जहां 75 वर्षीय दादूराम गंधर्व ने 45 वर्षीय एक महिला से प्रेम विवाह किया, और यह जोड़ी पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है। शुक्रवार सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार मामला सरकंडा के चिंगराजपारा अटल आवास क्षेत्र का है।