टांटोटी: महिला समिति के सदस्यों ने आंगनबाड़ी केंद्र पारा में जरूरतमंदों की सेवा की, निशुल्क सामग्री वितरित की
Tantoli, Ajmer | Apr 28, 2026 माधवी महिला सेवा समिति केकड़ी द्वारा भीषण गर्मी से बचाव हेतु सराहनीय पहल की गई।समिति के सदस्यों ने सामाजिक सरोकार के तहत मंगलवार को दोपहर 12 बजे आंगनबाड़ी पारा में जाकर 30 बालक-बालिकाओं को निशुल्क चप्पलों का वितरण किया,ताकि वे तपती जमीन से अपने पैरों को सुरक्षित रख सकें,इसके साथ ही पेन,पेंसिल,ज्योमेट्री बॉक्स,बिस्किट व शीतल पेय का वितरण किया गया।