थानेसर: कुरुक्षेत्र सेक्टर 4 में महिला के गले से सोने की चेन छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार
पुलिस को दी अपनी शिकायत में सैक्टर-4 वासी एक महिला ने बताया कि मोटरसाईकिल सवार एक व्यक्ति उसके गले से सोने की चैन छीनकर भाग गया। कुरुक्षेत्र CIA1 की टीम ने छीनाझपटी के आरोपी रवि उर्फ़ जोजो वासी महेश नगर अम्बाला जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।