मेदिनीनगर (डालटनगंज): झारखंड में बदला मौसम: कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, डाल्टनगंज सबसे गर्म, 30 मई तक बारिश के आसार
झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ इलाकों में गर्मी और लू का असर बरकरार रहा। राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में रिकॉर्ड किया गया, जहां पारा 44.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं मौसम विभाग ने बताया कि 30 मई तक प्र