बलौदा: छात्र की खेत में मिली लाश, जहर सेवन करने की आशंका, बलौदा के डोंगरी गांव का मामला, पुलिस कर रही जांच
जांजगीर चांपा के बलौदा थाना क्षेत्र के डोंगरी गांव के खार में छात्र की लाश मिली है. मृतक का नाम आदित्य कुमार था और वह 12 वी कक्षा में पढ़ता था. लाश मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और परिजन सदमें में हैं। पुलिस के मुताबिक, खेत में लाश देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक की पहचान डोंगरी गांव निवासी आदित्य कुमार।