सहारनपुर पुलिस ने एक फास्ट फूड दुकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली देहात पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया गैस सिलेंडर, इन्वर्टर और नकदी बरामद की है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्यवाही कर रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शारिक उर्फ नौना और मुन्तजिर के रूप में हुई है।