जबलपुर: एक्सपोर्ट न होने की बजह से फल थोक मंडी में आम की बंपर आवक, दाम गिरे, किसानों और व्यापारियों की बढ़ी चिंताएं
जबलपुर फल थोक मंडी में इन दिनों आम की आवक काफी तेज हो गई है। देश के विभिन्न हिस्सों जैसे आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश से भारी मात्रा में आम मंडी पहुंच रहे हैं। हालांकि, इस बार भारत से आम का एक्सपोर्ट (निकासी) बंद होने के कारण स्थानीय मंडियों में आम का स्टॉक काफी बढ़ गया है। विदेशों में निर्यात न हो पाने की वजह से बाजारों में आम की उपलब्धता जरूरत स