विभूतिपुर: विभूतिपुर के राघोपुर में शनिवार को दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू हुई
मध्य विद्यालय राघोपुर के प्रांगण में नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर के तत्वाधान में युवा शक्ति क्लब विभूतिपुर के द्वारा दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया, तत्पश्चात अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।