विभूतिपुर: विभूतिपुर पुलिस ने हत्याकांड में संलिप्त तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, शनिवार को डीएसपी ने किया खुलासा
डीएसपी सोनल कुमारी ने विभूतिपुर थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड का खुलासा करते हुए कहा कि विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पटपारा निवासी स्व राम प्रगाश महतो के पुत्र राजेन्द्र महतो के द्वारा अपने 22 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार को गायब होने की सूचना थानाध्यक्ष विभूतिपुर थाना को दिया गया। थानाध्यक्ष विभूतिपुर थाना के द्वारा कांड दर्ज कर अनुसंधान की जा रही थी।